One of the most extraordinary songs I’ve heard recently, not just the music but even the lyrics… Kudos to A R Rahman and Javed Akhtar…
मधुश्री:
आ… आ…
मधुश्री:
पल पल है भारी वो बिपता है आई
मोहे बचाने अब आओ रघु-रायी
आओ रघुवीर आओ, रघुपति राम आओ
मोरे मन के स्वामी, मोरे श्री राम आओ
राम राम जपती हूँ, सुन लो मेरी राम आओ
राम राम जपती हूँ, सुन लो मेरी राम जी
भजे सत्य का डंका, जले पाप की लङ्का
इसी क्षण तुम आओ, मुक्त कराओ
सुन भी लो अब मेरी दुहाई
पल पल है भारी वो बिपता है आई
मोहे बचाने अब आओ रघु-रायी
विजय / आशुतोश:
राम को भूलो ये देखो रावण आया है
फैली सारी सृष्टि पर जिसकी छाया है
जो जपती हो राम राम तुम क्यों लेती हो राम नाम तुम
राम राम कारण जो ये तुमने है लगाया, सीता
सीता तुमने राम में ऐस क्या गुण पाया
मधुश्री
गिन पाएगा उनके गुण को कोई क्या, इतने शब्द ही कहाँ है
पहोंचेगा उस शिखारी के कौन भला मेरे रामजी जहाँ है
जग में सब से उत्तम है, मर्यादा पुरुषोत्तम है
सब से शक्तिशाली है, फिर भी रखते संयम है पर
उनके संयम की अब आने को है सीमा
रावण समय है, माँग ले क्षमा
All:
भजे सत्य का डंका, जले पाप कि लङ्का
आए राजा राम करे हम प्रणाम
संग लाए लक्ष्मण जैसा भाई
मधुश्री:
पल पल है भारी वो बिपता है आई
मोहे बचाने अब आओ रघु-रायी
विजय:
राम में शक्ति अगर है, राम में साहस है तो
क्यों नहीं आए अभी तक वो तुम्हारी रक्षा को
जिनका वर्णन करने में थकती नहीं हो तुम यहाँ
ये बताओ वो तुम्हारे राम है इस पल कहाँ
मधुश्री:
राम हृदय में है मेरे, राम ही धडकन में है
राम मेरे आत्मा में, राम ही जीवन में है
राम हर पल में है मेरे, राम है हर स्वास में
राम हर आशा में मेरी, राम ही हर आस में
विजय:
हो…
राम ही तो करुणा में है, शान्ति में राम है
राम ही है एकता में, प्रगति में राम है
राम बस भक्तों नहीं शत्रु के भी चिन्तन में है
देख तज के पाप रावण, राम तेरे मन में है
राम तेरे मन में है, राम मेरे मन में है -२
राम तो घर घर में है, राम हर आंगन में है
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है -२
All:
आ… हो… आ… हो… हो… हो…
मधुश्री
पल पल है भारी वो बिपता है आई
मोहे बचाने अब आओ रघु-रायी
All:
सुनो रामजी आए, मोरे रामजी आए
राजा रामचन्द्र आए, श्री रामचन्द्र आए
रामजी आए, मोरे रामजी आए
श्री रामचन्द्र आए हो
All:
सुनो रामजी आए, मोरे रामजी आए
राजा रामचन्द्र आए, श्री रामचन्द्र आए
रामजी आए, मोरे रामजी आए
श्री रामचन्द्र आए हो